खरीक : खरीक और बिहपुर थाना क्षेत्र में बीते कई माह से घटित सड़क, लूट, रंगदारी, बैंक अभिकर्ता से छिनतई समेत अन्य आपराधिक मामले का मास्टरमाइंड कुख्यात अपराधी नटवर शर्मा को खरीक पुलिस ने ने जमालदीपुर में गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत खरीक थाना में डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि नटवर जमालदीपुर का कुख्यात अपराधी धारो सिंह के गिरोह में लंबे समय से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था.
Total Downloads: 352
खरीक में चौदह नंबर सड़क पर बीते माह पूर्व बिहपुर के दवा व्यवसायी से मोटरसाइकिल और मोबाइल व नगद लूत की घटना मामले में वांछित रहा है. कुख्यात नटवर शर्मा ने चौदह नंबर सरक पर बीते माह पूर्व अहले सुबह मवेसी व्यवसायियों से नगद रकम की लूट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. स्वयं सहायता समूह के अभिकर्ता से एक लाख तीस हजार रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया.

जमालदीपुर के पप्पू शर्मा से रंगदारी की मांग और नही देने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. कुख्यात नटवर ख़रीक और बिहपुर थाना के कई संगीन मामलों में वांछित रहा है. जमालदीपुर के सिरगिट्टी साह हत्या कांड में अपरोक्ष रूप से हत्या की वारदात में शनलिप्तता पायी गयी है.पुलिस लंबे समय से नटवर को तलाश कर रही थी. इस अवसर पर डीएसपी प्रवेंद्र भारती के साथ बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर सुधांशु शेखर, थाना अध्यक्ष सुदीन राम एएसआई मंजर आलम समेत अन्य लोग मौजूद थे.

