आनंद विहार से भागलपुर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा होने के बाद मालदा से हरिद्वार के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी गई है। सोमवार को मालदा रेल मंडल मुख्यालय से दोनों ही स्पेशल ट्रेन की सूचना भागलपुर स्टेशन अधीक्षक ओंकार प्रसाद को दी गई।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार जानेवाली स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर सोमवार को मालदा से खुलेगी और हरिद्वार से यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। मालदा से सुबह 9.05 बजे खुलेगी और भागलपुर दिन के 12.53 बजे पहुंचेगी।

अगले दिन दोपहर 1.50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से शाम 4.05 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे यह ट्रेन भागलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 6 जेनरल कोच, 7 स्लीपर, एसी-3 की 4 बोगी और एसी-2 की एक बोगी होगी। यात्री इसके लिए आरक्षण भी करा सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *