भागलपुर : दुर्गापूजा महासमिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की सोमवार को प्राचीन दुर्गामंदिर मंदरोजा में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने सभी पूजा समिति व मेढ़पतियों से विसर्जन शोभायात्रा के लिए निर्धारित समय पर प्रतिमा उठाने की अपील की है। साथ ही शोभायात्रा में आपसी भाईचारे व शांति बनी रहे इसके लिए लोगों को सतर्क किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में 32 प्रतिमाएं कतार में रहेंगी।

सभी दुर्गामंदिर के पट मंगलवार को खुल जाएंगे। महासचिव अभय कुमार घोष ने कहा कि 20 अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे स्टेशन चौक पर सभी प्रतिमाएं पहुंचेंगी। अध्यक्ष अनिता सिंह ने कहा कि इस बार महासमिति 32वां वर्ष पूरा कर रही है।

दुर्गापूजा व विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में हो। कार्यकारी अध्यक्ष चिरंजीवी यादव धूरी ने कहा कि पूजा स्थलों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संरक्षक जयनंदन आचार्या ने कहा कि इस बार का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से होगा। मौके पर प्रवक्ता विनय कुमार सिन्हा, संरक्षक जयनंदन आचार्या, सुनील वर्मा, भगवान यादव, श्वेता सिंह, तरुण घोष, अशोक सरकार, मंदरोजा दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष नरेज प्रसाद, डाॅ. राकेश, सरोज झा आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *