बेगूसरायः जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार को बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम भारद्वाज ने कन्हैया के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया है. शुभम भारद्वाज ने कन्हैया पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और अपने गुर्गों के द्वारा शुभम भारद्वाज को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
Total Downloads: 354
शुभम भारद्वाज ने कहा की राजनीति में आने के बाद कन्हैया लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं. कन्हैया की यह सारी करतूत सिर्फ एक समुदाय के लोगों को रिझाने के लिए किया जाता है. अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए ही कन्हैया ऐसे कार्यों को अंजाम दे रहा है.

पिछले दिनों भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया में भी कन्हैया के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था. और इस घटना में स्थानीय लोगों ने कन्हैया के काफिले पर हमला भी किया था. शुभम भारद्वाज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कन्हैया अपनी करतूतों से बाज नहीं आएगा तो आने वाले समय में बजरंग दल चुप बैठने वालों में से नहीं है.

