नवगछिया. रंगरा थाना क्षेत्र भीम दास टोला टिनटंगा निवासी जयप्रकाश यादव की दस वर्षीय पुत्री आस्था कुमारी की डूबने से मौत हो गयी. आस्था चौथी क्लास की छात्रा थी. परिजनों के मुताबिक आस्था अपने साथी बच्चियों के साथ घर से बाहर घूमने गयी थी, जिस दौरान बच्ची पानी के तेज बहाव में चली गयी, साथी बच्चियों के सोर गुल के बाद स्थानीय लोग वहां पहुचे और बच्ची को बचाने का प्रयास किया गया. बच्ची को पानी से निकलने के बाद उसके परिजन द्वारा तुरंत आस्था को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया जहाँ डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. छोटी बच्ची की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
