
Total Downloads: 70
गोपालपुर – कलयुगी भतीजे ने रिश्ते को तार -तार कर अपने सगे चाचा पर बुधवार की सुबह फायरिंग कर मानवता को तार -तार कर दिया है. यह वाकया है गंगा के कटाव से विस्थापित हुए बाबू टोला कमलाकुंड के मुखिया पति अमर यादव का कटाव से विस्थापित होने के बाद सैदपुर -नवगछिया पीडब्लूडी मुख्य सड़क पर संतोषी फ्यूल सैंटर व पीर दरगाह (फकरतकिया) के पास जमीन खरीद कर अमर यादव व उसके भाई मदन यादव दर्जनों ग्रामीणों के साथ घर बनाकर रह रहे हैं. बुधवार की सुबह लगभग दस बजे के आसपास मुखिया पति अमर यादव अपनी नई स्कॉरपियो की धुलाई कर रहे थे. जिस कारण पानी उसके भाई मदन यादव की जमीन की तरफ चला गया. पानी को देखते ही मुखिय पति अमर यादव का भतीजा सचिन यादव पिता मदन यादव द्वारा ताबड़-तोड़ फायरिंग किया जाने लगा. फायरिंग के कारण आसपास दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. बड़ी संख्या में सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. गोपालपुर थाना की पुलिस के भी मौके पर पहुँचने की जानकारी मुखिया पति अमर यादव ने दी है. गोपालपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मुखिया पति अमर यादव द्वारा किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. इसलिये मामला दर्ज नहीं किया गया है. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि गोली चली या नहीं मैं नहीं कह सकता हूँ. किसी ने लिखित सूचना नहीं दिया है.
