सहरसा: शहीद थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के घर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है. डीजीपी केएस द्विवेदी भी शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने शहीद की पत्नी को 50 हजार रुपए नकद राशि प्रदान किया. वहीं इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए आशीष की पत्नी फफक-फफक कर रो पड़ीं.
डीजीपी केएस द्विवेदी खगड़िया के पसराहा थानाध्यक्ष शहीद आशीष कुमार सिंह के सिमरी बख्तियारपुर स्थित सरोजा गांव पहुंचे. जहां उन्होंने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इस दौरान आशीष के सम्मान में सलामी भी दी गई. वहीं, डीजीपी ने वीरता सम्मान पुरस्कार स्वरूप 50,000 रुपए नकद राशि शहीद की पत्नी को प्रदान किया. इस मौके पर स्थानीय विधायक और राज्य सरकार के मंत्री दिनेश चंद्र यादव भी मौजूद थे.

‘अगर अनुग्रह बाबू-श्री बाबू रह सकते हैं साथ, तो बाबू साहब-भूमिहार क्यों नहीं थाम सकते कांग्रेस का हाथ’
वहीं, मरणोपरांत पति को मिले सम्मान से उनकी पत्नी बेहद गौरवान्वित दिखीं. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शहीद आशीष की पत्नी ने रोते हुए बोलीं कि मुझे गर्व है कि मैं उनकी पत्नी हूं. उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से चाहूंगी कि सात जन्मों तक वे ही मुझे पति के रूप में मिलें.
रास्ते के विवाद में पड़ोसी ने लाश ले जाने से रोका, 12 घंटे से शव घर में कैद
आशीष की पत्नी ने कहा कि पति की इच्छा थी कि बच्चों को पढ़ा-लिखाकर आईपीएस अधिकारी बनाना है, सो अब जैसे भी होगा पति की चाहत को पूरा करने की कोशिश करूंगी


