पटना: राजधानी पटना में बाइकर्स गैंग अब हथियारों के साथ आपराधिक गतिविधियों को भी अंजाम दे रहे हैं. इनमें मोबाइल, चेन स्नैचिंग, मारपीट, लूट, हत्या, समेत कई संगीन घटनाएं शामिल हैं. कुछ दिनों पहले तक बाइकर्स गैंग शांत दिख रहा था, लेकिन एक बार फिर से ये सक्रिय होता दिख रहा है.
Total Downloads: 354
दरअसल, एक गैंग ने अपने ग्रुप को बढ़ाने के लिए फेसबुक पर वैकेंसी तक निकाल दी और अपराध की दुनिया में शामिल होने का ऑफर दे दिया. पोस्ट के साथ यह भी लिखा है कि ‘अगर डॉन बनना है, गैर कानूनी काम करना है तो सीधे ज्वाइन कीजिए, यह ग्रुप आपको डॉन बना देगा. पैसा-शोहरत सब दिला देगा.’

यही नहीं किस क्राइम को करने में रूचि है उसके अनुसार ऑप्शन भी दिया गया है. मसलन कार चोरी करनी है, किडनैपिंग, रंगदारी. क्रिमिनल बनाने की यह ओपन वैकेंसी है ‘राइडर्स ऑफ पटना नाइट किंग’ नामक बाइकर्स गैंग की. इस गैंग के सरगना ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर वैकेंसी दी है.
इस पोस्ट के बारे में पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि इस फेसबुक पोस्ट के बारे में जानकारी मिली है. जांच की जा रही है. बता दें कि इस पोस्ट के पहले भी पटना में कई बाइकर्स गैंग सक्रिय रह चुके हैं

