पटना: बिहार में 9 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिसको लेकर कुल नौ अफसरों का तबादला किया गया है. इनमें लोकेश मिश्र को छपरा का एसडीओ सदर बनाया गया है. अंशुल अग्रवाल को झंझारपुर का एसडीओ बनाया गया है, जबकि ऋचि पांडेय को महुआ का एसडीओ बनाया गया है.

रवि प्रकाश को फारबिसगंज का एसडीओ बनाया गया है. वर्षा सिंह को गोपालगंज सदर का एसडीओ, मुकुल कुमार को सीतामढ़ी सदर का एसडीओ, अंशुल कुमार को एसडीओ दानापुर, वैभव चौधरी को एसडीओ हिलसा, विजय प्रकाश मीणा को शाहपुर पटोरी का एसडीओ बनाया गया है. ये सभी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. सामान्य प्रसासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

बिप्रसे के 10 अफसरों को एसडीओ से हटाकर विभिन्न जिलों में वरीय उप समाहर्ता के पद पर भेजा गया है. विमल कुमार मंजल को गोपालगंज, रविशंकर शर्मा को गया, शैलेश कुामर दास को गया, चेत नारायण राय को रोहतास, अमिताभ कुमार गुप्ता को पटना, सृस्टी राज सिन्हा को सहरसा, अनिल कुमार को पटना, सुधीर रंजन को पटना, सत्येन्द्र प्रसाद को वाणिज्य कर, पटना, राजकिशोर लाल को मोतिहारी में वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *