भागलपुर :  टीएनबी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के वरीय शिक्षक प्रो. राजीव कुमार सिंह के साथ दुर्व्यवहार करना प्रभारी प्रशाखा प्रभारी (बड़ा बाबू) अमरेंद्र कुमार झा को महंगा पड़ा। कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने शिक्षक सहित अन्य कर्मियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले को गंभीरता से लेते हुए अमरेंद्र कुमार झा को प्रभारी प्रशाखा पदाधिकारी से हटाते हुए भौतिकी विभाग में तृतीय वर्गीय कर्मी के रूप में काम करने का आदेश दिया है। इस आशय की अधिसूचना कॉलेज के प्राचार्य द्वारा सोमवार को जारी की गई है।

अमरेंद्र झा की जगह कॉलेज के वरीय सहायक विभाष चंद्र झा को प्रभारी प्रशाखा पदाधिकारी बनाया गया है। प्राचार्य द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रभारी प्रशाखा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार झा 13 अक्टूबर को पूछे गए कारण पृच्छा का जवाब अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के कारण तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रशाखा पदाधिकारी से कार्यमुक्त करते हुए भौतिकी विभाग में तृतीय वर्गीय कर्मी का कार्य करने के लिए स्थानांतरित किया जाता है।

अमरेंद्र कुमार झा पर आरोप है कि उन्होंने कॉलेज के वरीय शिक्षक के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। साथ ही पूर्व में एक चतुर्थवर्गीय कर्मी के साथ मारपीट करने का भी आरोप उनपर है। इसके अलावा भी कई आरोप उनपर लग चुका है। प्राचार्य संजय कुमार चौधरी का कहना है कि अमर्यादित व्यवहार करने की छूट किसी को भी नहीं दी जाएगी। अमरेंद्र झा पर कई आरोप लगने के बाद उनका स्थानांतरण किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *