भागलपुर : भागलपुर-कहलगांव के बीच स्थित लैलख स्टेशन पर रविवार की शाम वर्द्धमान पैसेंजर से कटकर एक यात्री की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने खूब बवाल काटा। करीब तीन सौ की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने स्टेशन को घेर लिया। स्टेशन पर पथराव भी किया। बवाल बढ़ता देख घटना की जानकारी रेलवे और भागलपुर रेल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दल-बल के साथ जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह रेल पुलिस और आरपीएफ जवान के साथ लैलख स्टेशन पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

लैलख निवासी मोमन निषाद का पुत्र विकास कुमार (19) रविवार की शाम शिवनारायणपुर स्टेशन पर लैलख आने के लिए 53415 अप वर्द्धमान पैसेंजर पर सवार हुआ। शाम 5.50 बजे ट्रेन लैलख स्टेशन पहुंची। इस बीच वह उतरने लगा और ट्रेन के अंदर चला गया। इस घटना में विकास की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के खुलते ही विकास का शव देखकर कई यात्री जुट गए और गांव से लोगों को बुला लिया। इसके बाद हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी आसपास के गांव में भी पहुंच गई। इसके बाद और लोग जुटने लगे। विकास की जेब से शिवनारायणपुर से लैलख का टिकट मिला। मुआवजे के लिए आधार कार्ड और अन्य कागजात को जमा कर लिया गया है।

ट्रैक पर बैठ गए ग्रामीण, परिचालन बंद करने धमकी

आक्रोशित ग्रामीण ट्रैक पर बैठ गए ट्रेन नहीं चलने की बात कहने लगे। हंगामा बढ़ता देख अप और डाउन में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। सवा सात बजे के पास एक मालगाड़ी गुजरी। यह देखकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और एसएम कार्यालय पहुंच गए। इस बीच स्टेशन मास्टर आरके सिंह कक्ष से भाग निकले। कंट्रोल की सूचना देने के बाद गया से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस को लैलख के आउटर पर रोक दिया गया। मामला शांत होने के बाद साढ़े सात बजे ट्रेन का परिचालन सामान्य हुआ।

रेल थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि यात्री के मौत के बाद स्टेशन पर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। जिसे शांत करा लिया गया। परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *