खरीक : नवगछिया पुलिस जिला का सबसे सुदूरतम पंचायत खरीक प्रखंड का लोकमानपुर जाने में निश्चित रूप से प्रधान सचिव और प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम को लोगों के रोजमर्रा की दिक्कतों का एहसास भी जरूर हो गया होगा. शुक्रवार को प्रधान सचिव के निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार पहले ही खरीक प्रखंड मुख्यालय पहुंच चुके थे. जैसे ही प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत की का वाहन खरीक प्रखंड मुख्यालय के पास पहुंचा तो वहां से प्रशासनिक पदाधिकारियों की पूरी टीम 8 वाहनों के काफिले के साथ बाबा विशु राउत सेतु की के तरफ रवाना हो गए.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बाबा विशु राउत सेतु के पास ही प्रशासनिक स्तर से पूर्व में ही बंदोबस्त किए गए मोटरबाइक पर सभी पदाधिकारी सवार हुए. जिलाधिकारी ने मोटरसाइकिल का स्टेरिंग खुद संभाल लिया तो प्रधान सचिव एक ग्रामीण के बुलेट पर पीछे में बैठे. मोटरसाइकिल का काफिला भी जहां काफी बड़ा हो गया करीब 20 से 25 मोटरसाइकिल है लोकमानपुर गांव की ओर लगातार बड़े जा रहे थे.

बलवाही ही जमीन पर पदाधिकारियों की मोटरसाइकिल हिचकोले खाते हुए कोसी नदी के कब तक पहुंचे. यहां कोसी तत्पर विभिन्न प्रकार के संसाधनों से सुसज्जित एसडीआरएफ की टीम प्रधान सचिव समेत समस्त पदाधिकारियों की टीम को कोसी शिवपाल ले जाने के लिए दो बोट एक पाल वाली जनरेटर चलित नाव के मुस्तैद खड़ी थी. पदाधिकारियों की टीम जब को शिकार पहुंचे तो वहां भी गांव तक ले जाने के लिए मोटरसाइकिल ओं का इंतजाम किया गया था. प्रधान सचिव का काफिला मोटरसाइकिल से लोकमानपुर गांव पहुंचने के बाद प्रधान सचिव खुद मोटरसाइकिल से उतरे और घर घर जाकर बिजली के हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया.

आपके घर में बिजली ठीक-ठाक जल रही है ना…….

लोकमानपुर गांव में प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत प्रशासनिक पदाधिकारियों की पूरी टीम के साथ करीब 25 मिनट तक ठहरे. इस दौरान वे लोगों के घर घर गए और उनसे पूछा क्या आपके घर में बिजली ठीक-ठाक चल रही है ना. प्रधान सचिव ने बिजली के तारों, खंभों, और ट्रांसफार्मरों का भी जायजा लिया. लोकमानपुर चौराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर को प्रधान सचिव ने बिजली विभाग के कर्मियों को आदेश दिया कि इसे खोला जाए.

आनन-फानन में बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को खोल दिया इसके बाद प्रधान सचिव ने ट्रांसफार्मर के आंतरिक संरचना की बनावट को गहनता से अध्ययन किया. निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को कहा कि गांव में लगाए गए पोल की ऊंचाई कम है. प्रधान सचिव ने प्रशासनिक पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोकमानपुर पंचायत बाढ़ प्रभावित इलाका है यहां पर ज्यादा ऊंचाई वाले पोल को लगाना चाहिए. उन्होंने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में लोहे का पुल जो सीमेंट के पोल से अपेक्षाकृत काफी ऊंचा होता है उसे लगाया जाए ताकि बाढ़ के समय भी लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति होती रहे.

प्रधान सचिव ने कहा कि लोकमानपुर के सुदूर तम इलाके जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची है या अगर बिजली पहुंच गई है और वहां कोई दिक्कत है तो इस तरह की समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर गंभीरता से निपटा लें. उन्होंने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घर घर बिजली योजना सरकार का अति महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना को धरातल पर उतारने में किसी प्रकार की कोताही ना करें. प्रशासनिक टीम में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, बिजली विभाग नवगछिया के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन समेत भागलपुर नवगछिया के कई प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी थी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet