पटना: बिहार के कई इलाकों में सुबह दस बजे के बाद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भागलपुर, पूर्णिया , कटिहार, बांका, मुंगेर, सहरसा सहित कई इलाकों में धरती के डोलने से लोग दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक झटके कुछ सेकेंड तक ही महसूस किए गए हैं।

भूकंप का झटका 10.21 बजे आया है। करीब 15 सेकंड तक झटके महसूस किये गये । सुबह 10:23 पर पटना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

सुबह भूकंप से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए हैं। मौसम विभाग के अनुसार करीब 10.22 बजे 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके लगे। अभी तक किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक झारखंड और असम में भी भूकंप की खबर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *