बिहार में गया जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी भरी चिट्ठी के सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. धमकी भरे पत्र भेजे जाने के स्थान की जानकारी के लिए छानबीन की जा रही है.

दरअसल, गुरुवार शाम गया स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद के कार्यालय में साधारण पोस्ट से एक पत्र आया जिसे देखने के बाद उसके होश उड़ गए. उसमें लिखा था कि हमे दिए गए पते पर 10 दिन के अंदर 20 लाख रुपये भेज दो, नहीं तो गया जंक्शन को हैंड ग्रेनेड से उड़ा दिया जाएगा. जिससे कई यात्रियों की मौत हो जाएगी जिसकी सारी जिम्मेवारी तुम्हारी होगी.

यह पत्र झारखंड के गिरिडीह जिले के बरमसिया श्मशान घाट से किसी भाकपा (माओवादी) के नाम अंजनी कुमार सिन्हा के नाम से लिखा हुआ था. वहीं, धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्टेशन प्रबंधक ने इसकी जानकारी रेल एसपी, डीएम और एसपी को फोन से सूचना दी. उन्होंने जीआरपी को लिखित आवेदन दिया.

इस मामले पर जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि स्टेशन प्रबंधक के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहीं, इस मामले में वरीय अधिकारी भी केस को गंभीरता से ले रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *