खरीक  : शातिर अपराधी नंदकिशोर हत्याकांड के मामले में नवगछिया नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद व राजद नेता बाहुबली स्व विनोद यादव के पुत्र अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है. खरीक पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दिया है. मृतक नंदकिशोर की मां सीता देवी के लिखित बयान के आधार पर नवगछिया के रसलपुर निवासी टीएन यादव, उसके चाचा जयकृष्ण यादव, सधुवा चापर निवासी अरविंद यादव, रूपेश यादव और लोधा यादव को नामजद किया है.

– मामले की छानबीन करने खरीक थाना पहुंचे एसडीपीओ
– परिजनों का आरोप टीएन यादव और अरविंद यादव ने घर पर आ कर दी थी धमकी

प्राथमिकी में कहा गया है कि नंदकिशोर से गायब होने से चार दिन पहले उसके घर पर टीएन यादव और अरविंद यादव हरवे हथियार से लेस हो कर आये थे. दोनों ने हत्या की धमकी देते हुए गाली गलौज भी किया था. उस वक्त नंदकिशोर घर पर नहीं था. दोनों ने कहा था कि जल्द से जल्द नंदकिशोर को मौत के घाट उतार दिया जायेगा. नंदकिशोर के परिजनों ने पक्के तौर पर कहा है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर ही विनोद यादव के पुत्र टीएन यादव और उसके गुर्गों के लोगों ने ही नंदकिशोर को घर से बुला कर उसकी हत्या कर दी है.

परिजनों ने कहा है कि 24 अक्तूबर को देर शाम षड्यंत्र के तहत नंदकिशोर से फोन करके बुलाया गया और खरीक के कोसी दियारा इलाके में उसे अपहृत कर तरह तरह की यातना देर कर मार डाला है. परिजनों ने कहा कि नंदकिशोर अपराध और आपराधिक वारदात से कुछ लेना देना नहीं था. अपने भाई भोला मंडल की हत्या के बाद वह चापर गांव से पलायन कर खरीक के लोदीपुर स्थित अपने ननिहाल में रहने लगा था. लेकिन यहां भी उसे विनोद यादव हत्याकांड में बेवजह फंसाया गया और अंतत: उसकी हत्या कर दी गयी.

पुलकित सिंह के भाई दरोगी सिंह हत्याकांड मामले में भी आरोपी

नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद एवं राजद नेता बाहुबली विनोद यादव के पुत्र टीएन यादव भाजपा नेता पुलकित सिंह के भाई दरोगी सिंह हत्याकांड मामले में भी आरोपी है. दरोगी सिंह हत्याकांड में टीएन यादव जेल भी जा चुका है. इस मामले में फिलहाल वह जमानत पर है. टीएन यादव अपने पिता की विरासत को संभाल रहा है.

कहते हैं एसडीपीओ

नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *