भागलपुर: जिले के एक स्पोर्ट ट्रेनिंग सेंटर में महिला एथलीट के साथ जो हुआ उसने गुरू-शिष्य की मर्यादा को तार-तार कर दिया. महिला एथलीट ने कोच की गंदी नियत को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए. प्रताड़ित महिला खिलाड़ी ने कार्रवाई करने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है.
Total Downloads: 347
महिला एथलीट ने आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल में उसका कोच राजीव लोचन कई अन्य खिलाड़ियों को मारता रहता था. यही नहीं दुर्व्यहार की सारी हदें पार कर कोच बच्चियों से पैर दबवाता था. कोच की इस बदसलूकी में उसके परिवार के लोग भी साथ देते थे.

हॉस्टल को बना रखा था घर
महिला एथलीट ने बताया कि जिस हॉस्टल में वो रहती है, वहां कोच ने अपने परिवार को बुला रखा था. परिवार के लोग वहां लड़कियों से घरेलू काम भी करवाते थे. लड़कियां अगर कभी मना कर देती थी तो उसके एवज में जमकर मारपीट की जाती थी.
डीएम से लगाई गुहार
पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस एथलीट ने प्रशिक्षक राजीव लोचन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और प्रशिक्षक से मामले पर स्पष्टीकरण की मांग की है.

