गया: बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गया में 10 किलो का सिलेंडर बम बरामद किया गया है. बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच उसे निष्क्रिय किया. बम इतना शक्तिशाली था कि इस दौरान जो ब्लास्ट हुआ उसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर तक सुनाई दी. इतनी तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया.

दरअसल, 205 कोबरा बटालियन व एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि आंती थाना क्षेत्र के दौलपुर और मिठापुर गांव के बीच सड़क पर बने पुलिया के आसपास बम हो सकता है. इसके आधार पर 205 कोबरा की टीम एवं स्थानीय पुलिस ने उस एरिया में संयुक्त ऑपरेशन किया.

मौके पर पहुंचने के बाद डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से जांच की गई तो वहां 10 किलो का एक शक्तिशाली सिलेंडर बम बरामद हुआ. इसके बाद कोबरा 205 टीम के बम निरोधक दस्ते ने बम को शाम में डिफ्यूज किया. तेज रोशनी के साथ बम धमाके की आवाज पांच किलोमीटर तक सुनाई दी.

खाली कराया गया 1 किमी इलाका
ब्लास्ट के दौरान जमीन में बड़ा सा गड्डा बन गया. बम डिफ्यूज करने से पहले करीब एक किलोमीटर का इलाका खाली करवाया गया था. आसपास के इलाके को डीप सर्च मेटल डिटेक्टर और एनएलजीटी मशीन से सर्च किया गया. बम के अलावा कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *