खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित अल्पावास गृह से रविवार को दो युवतियां फरार हो गईं। डीएम ने जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर अल्पावास गृह के गार्ड को बर्खास्त और महिला पुलिस विमल कुमारी को सस्पेंड कर दिया है। दोनों युवतियों के भागने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

सोमवार को डीएम अनिरुद्ध कुमार व एसपी मीनू कुमारी ने अल्पावास गृह पहुंचकर मामले की छानबीन की। उन्होंने संचालक, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य कर्मियों से पूछताछ की। इस दौरान डीएम व एसपी ने सीसीटीवी फुटेज में कैद उस वीडियो को भी देखा जिसमें दोनों युवतियां भाग रही थीं। दोनों युवतियों को 27 अगस्त को वैशाली से लाकर जयप्रकाश नगर स्थित अल्पावास गृह में रखी गई थी।

एक की उम्र 27 और दूसरे की 22 वर्ष है। इनमें से एक युवती नेपाल की रहने वाली है। युवतियों के फरार होने के मामले में संचालक मो. मुस्लिम ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। दरअसल, रविवार को दो युवतियों के भागने के बाद डीएम ने तीन सदस्यीय टीम बनाई थी। जिसमें वरीय उपसमाहत्र्ता प्रियंका कुमारी, महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी व महिला विकास निगम के डीपीएम जुलेखा थे।

खगड़िया के डीएम अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि अल्पावास गृह से दो युवती के फरार होने के मामले में अल्पावास का गार्ड प्रियंका को बर्खास्त किया गया है। वहीं महिला पुलिस विमल कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में इन दोनों की ही लापरवाही उजागर हुई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *