भागलपुर; बरारी इलाके के पोस्ट ऑफिस के समीप पाथ फाइंडर स्कूल के छठी कक्षा के छात्र सूजल कुमार को स्कूल के डायरेक्टर उदय चटर्जी ने बेरहमी से पीटा दिया। इस मामले को लेकर जब सूजल के परिजन स्कूल गये तो डायरेक्टर में उन लोगों को भी धमकियां दी। छात्र ने कहा कि क्लास में उज्ज्वल और मोहित नाम के दो लड़के सीट को लेकर झगड़ा कर रहे थे। तभी डायरेक्टर वहां पहुंच गए और उन्होंने झगड़े का कारण पूछा और दोनों को दो-दो तमाचा जड़ दिया।
Total Downloads: 347
इसके बाद सूजल को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। डायरेक्टर ने लात, घूंसे से बुरी तरह मारने के बाद उसे बेंच पर पटक दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मामले की जानकारी होने पर परिजन स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी निदेशक ने दुर्व्यवहार किया।

सूजल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पिता सोहन कुमार मायागंज फीडर में प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। इस बीच निदेशक से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस आरोप को निराधर बताया।

