नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर महदतपुर टोल प्लाजा के पास मंगलवार की रात आठ बजे के आसपास ट्रक व सबाड़ी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में सबाड़ी गाड़ी पर सवार यात्रियों में एक युवक की मौत हो गई. जबकि इस दुर्घटना में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में सबाड़ी गाड़ी पर सवार अन्य यात्रियों को भी चोट आई है. दुर्घटना में मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र के बनियापट्टी निवासी सितवी यादव के पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में की गई है.

जबकि गंभीर रूप से घायल युवक पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के अरजपुर निवासी ब्रह्मदेव मंडल के पुत्र विकास कुमार है. इस दुर्घटना में पूर्णिया के ही रवीन कुमार यादव, दीपक कुमार, मिथून कुमार ऋषि, चंदन कुमार ऋषि को भी चोट आई है. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए दोनों युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में इलाज के क्रम में रंजीत कुमार यादव की मौत हो गई. जबकि विकास कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. अस्पताल में गंभीर रूप से घायल

युवक विकास को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. विकास के सर में काफी गहरी चोट के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक रंजीत दीपावली त्यौहार मनाने के लिए घर आ रहा था. उनके साथ पांच साथी रवीन कुमार यादव, दीपक कुमार, मिथून कुमार ऋषि, चंदन कुमार ऋषि उनके साथ घर आ रहे थे. 29 को लुधियाना से जनसेवा एक्सप्रेस से चला था. मंगलवार को मानसी स्टेशन उतरने के बाद वह सबाड़ी गाड़ी से पूर्णिया के लिए चला था.

रवीन यादव ने बताया कि रंजीत और विकास आगे की सीट पर बैठा था. इसी दौरान टोल प्लाजा के पास खगड़िया की ओर जा रही ट्रक ने अनियंत्रित वेग से सबाड़ी गाड़ी के एक कोर्नर पर धक्का मार दिया. जिससे आगे की सीट परसवार दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया. नवगछिया पुलिस में दुर्घटनाग्रस्त सबारी गाड़ी को जब्त कर लिया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *