नवगछिया बाजार के मुख्य सड़क गौशाला रोड से महाराजी चोंक होते हुए हरियापट्टी रोड में अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर सड़क पर दुकान लगाने के बाद सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया

अधिकारियो ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा पिछले मंगलवार को अतिक्रमणकारियों को १ दिन के अंदर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का चेतावनी दी थी. प्रशासन द्वारा १ दिनों के अल्टीमेटम के बावजूद भी अतिक्रमणकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. इसके बाद आज प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बल प्रयोग करते हुए अभियान की शुरूआत की.

इससे अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया. प्रशासन ने पहले चरण में प्रशासन ने जैसे ही अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए दुकान के ऊपर बुलडोजर चलाना शुरू किया कि स्थानीय लोग उग्र हो गये कहने लगे एक तरफ नगरपंचायत दुकानदारों से बटटी वसूल करती है और दूसरी तरफ उनके दुकानों पर बुलडोजर चलवाती है ये कहा का न्याय है काफी देर तक सडको को जाम रखा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *