नाथनगर मोमीनटोला में मंगलवार की सुबह मोहम्मद चांद के घर में बम विस्फोट की घटना हुई। बम विस्फोट होने से मोहम्मद चांद की तीन बेटी कहकशां (6 वर्ष) सादिका (5वर्ष) और आलिया(4वर्ष) की जान बाल-बाल बच गयी। तीनों बच्ची बम के छींटे से घायल हुई हैं।

Whatsapp group Join

जानकारी के अनुसार तीनों बच्चियां घर मे रखे बम को गेंद समझकर खेल रही थी। इसी दौरान बम विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज इतनी भयानक थी, नाथनगर मार्केट की तरफ से पुलिस गश्ती दल की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी नाथनगर इंस्पेक्टर मोहम्मद जनीफउद्दीन को दी। नाथनगर इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और बम के अवशेष को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया। पुलिस ने घर के मालिक मोहम्मद चांद को घर में बम रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मोहम्मद चांद गांजा का नशा करता है। वह पूर्व में भी बम बिस्फोट मामले में जेल जा चुका है। वह अपने पड़ोसी मोहम्मद सोनिया के साथ अक्सर गांजा पीता था। गांजा पीने के अलावा दोनों का नाम बम बनाने में भी पूरे शहर में चर्चित है। मामले में दारोगा हरिकिशोर सिंह ने मोहम्मद चांद व उसके साथी मोहम्मद सोनिया के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत घर मे बम रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी मोहम्मद चांद को जेल भेज दिया गया है।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *