लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जंयती के मौके पर बिहार के विभिन्न जिलों में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया है। इस दौड़ में पटना में प्रशासनिक अमले से लेकर सामाजिक संस्थानों ने भी हिस्सा लिया। पटना एसएसपी मनु महाराज ने भी रन फॉर यूनिटी में लोगों के साथ दौड़ लगाकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।

पटना के एयरपोर्ट रोड स्थित पटेल चौराहा पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, विधायक नितिन नवीन समेत तमाम नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाए जाने वाले इस दिन को रन फॉर यूनिटी के लिए भी जाना जा रहा है। देश के कई राज्यों में इस दौड़ का आयोजन किया गया है। वहीं बिहार भी इस मामले में एकता के साथ दौड़ा. राजधानी पटना में बीजेपी ने दौड़ का आयोजन किया तो वहीं पुलिस महकमे ने दौड़ लगा समाज को एकता का संदेश दिया।

मधुबनी में आम लोगों के साथ खास लोगों ने ने भी लगाई दौड़

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपाइयों द्वारा राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए शहर में ‘रन फॉर यूनिटी’का आयोजन किया गया। ‘रन फॉर यूनिटी’के तहत वाट्सन स्कूल मैदान से स्टेशन चौक, शंकर चौक, बाटा चौक, थाना चौक होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया गया।

बेतिया में आयोजित की गई दौड़

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेतिया सर्किट हाउस के पास दौड़ का आयोजन किया गया।इस दौड़ को जिला एसएसपी जयंतकांत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कि राजगुरू चौक तक चली।एसपी जयंतकांत ने बताया कि भारत की सभी रियासतों का एकीकरण कर भारत की संकल्पना को मूर्त रूप देने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती दौड़ लगाकर एकता संदेश को आमजन तक पहुंचाएंगे।

छपरा में दौड़े लोग

जिले में राजेंद्र स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों युवकों युवतियों और बुजुर्गों ने भी भाग लिया कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका को भारतीय राजनीतिक में कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सांसद के साथ छपरा के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसपी हर किशोर राय ने संयुक्त रूप से रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना किया।

नालंदा में भी लोगों ने रन फॉर यूनिटी में लिया हिस्सा

बिहार शरीफ में रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ लगाई गई। इस दौड़ का आयोजन बीजेपी ने किया। यह दौड़ अस्पताल चौक से श्रम कल्याण केंद्र मैदान तक चली, जिसमें बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने भी भाग लिया। इस दौड़ में लोगों की सुविधा के लिए पानी और फल की व्यवस्था की गई थी। दौड़ के बाद सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।

बेगूसराय में भी दौड़े लोग

बेगुसराय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांधी स्टेडियम से जीडी कॉलेज तक लोगो ने दौर लगाई। इस मौके पर भारी संख्या में स्कूल बच्चे समेत भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *