ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत के प्रतापनगर कदवा निवासी ओपी राय उर्फ उपेन्द्र राय की पत्नी सुचिता देवी (55) की मौत बाबा बिशु राउत पुल के पहुंच पथ पर मोटरसाइकिल से ठोकर लगने के करीब सात घंटे बाद हो गई. वह दिन के करीब तीन बजे गांव से दक्षिण करीब एक किमी दूर अपने बसावटों से घर आ रही थी.
Total Downloads: 346
उसी समय नवगछिया जीरोमाइल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही फैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार चालक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर घर लाया था. जहां प्राथमिक उपचार के कुछ समय बाद महिला ठीक-ठाक थी लेकिन, रात करीब दस बजे उसकी अचानक मौत हो गई.

वही मोटरसाइकिल चालक की स्थिति काफी नाजुक थी. जानकारी मिलते ही कदवा ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया और चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा.

