भागलपुर| काली पूजा और दीपावली को लेकर एसएसपी आशीष भारती ने जिले के सभी थानेदार को सुरक्षा का विशेष निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में थानेदार शांति समिति की बैठक करें।
Total Downloads: 346
एसएसपी ने कहा है कि विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस आवश्यक है और जिस मार्ग से विसर्जन जुलूस गुजरेगा उसमें अगर कोई धार्मिक स्थान पड़ता है तो वहां पुलिस दंडाधिकारी की तैनाती की जाए। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

अफवाह के बाद उसका खंडन साइबर सेनानी समूह के द्वारा किया जाए। सूचना संकलन में खुफिया विभाग की थानेदार मदद लें। दीपावली को लेकर दुकानदारों के लाइसेंस जरूर चेक करें। जुए पर पूरी तरह से अंकुश रहे और इसकी रोकथाम के लिए छापेमारी की जाए। शराब के विरुद्ध भी शराबी और उसकी तस्करी करने वालों पर अंकुश लगाएं।

