नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया में जहरीला पदार्थ खा लेने से जमुनिया निवासी मंगल यादव के 25 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार यादव की मौत हो गई है. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने बताया कि बुधवार घरेलू विवाद में युवक ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था. जहरीला पदार्थ खाने के बाद जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई.

परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. जहरीला पदार्थ खा लेने से युवक की मौत होने की सूचना पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची.

जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. बुधवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया. परबत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि युवक की मौत के मामले में थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *