कोसी सहित राज्य के अन्य जिलों में हत्या, डकैती व लूट के कई कांडो में संलिप्त कुख्यात अपराधी कौशल यादव व दो अन्य बदमाशोंं को पुलिस ने गुरुवार की सुबह में गिरफ्तार कर लिया है। बलवाहाट ओपी क्षेत्र के कौशल पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार की अल सुबह सौरबाजार थाना क्षेत्र के मदरसा टोला वार्ड 8 की घेराबंदी कर कौशल यादव और पटुआहा के भवेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा कुछ दिनों पूर्व निजी फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में शामिल राहुल उर्फ अमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी के दौरान पतरघट ओपी क्षेत्र के पिपरा निवासी फुलेन्द्र यादव भागने में सफल रहा। छापेमारी टीम में सौर बाजार थानाध्यक्ष मनीष रजक, बैजनाथपुर ओपी प्रभारी शंभूनाथ सिंह आदि थे।

दो दर्जन से अधिक कांडों का आरोपी है कौशल

सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी के मोहनियां निवासी कौशल यादव पर सहरसा के अलावा अन्य जिलों में भी दो दर्जन से अधिक संगीन अपराधों के मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा उसे चार बार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कौशल पर सोनवर्षा कचहरी, बनगांव, सहरसा सदर, मधेपुरा, छपरा में हत्या, लूट, डकैती के मामले दर्ज है। वहीं बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट, सलखुआ के बनमाईटहरी थाना में भी मामले दर्ज है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *