नवगछिया – शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान में सेवार्थ समाजिक संस्था द्वारा चार दिवसीय योग शिविर का उद्घाटन रविवार को शाम में शिव मंदिर चौक नया टोला नवगछिया मे हुआ। शिविर का उद्घाटन परम हंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के द्वारा किया गया। शिविर योग प्रशिक्षक विनोद विश्वास के देखरेख मे होगा। उद्घाटन समारोह में योग के राज्यस्तीय खिलाड़ी राजीव रंजन एवं विशाल कुमार, एयर फोर्स के विभुति प्रसाद यादव, नेभी के चंदशेखर आजाद ताइक्वांडो के राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद रेलवे दुर्गा पूजा समिति के राम बालक यादव शिक्षक महेन्द्र गुप्ता वासुदेव यादव, समाजसेवी सियाराम यादव, प्रो शैलेन्द साहू, योग प्रशिक्षक विनोद विश्वास, राम बालक जी एवं समस्त कलाकार एवं आये हुए पत्रकारों मोहन पोद्दार, अंजनी कश्यप, विहान सिंह राजपूत को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 116
वहीे शिव शक्ति योग पीठ के प्रेम शंकर भारती जी कहा योग मानव जीवन मात्र का एक आधार है। वही स्वामी जी योग के आठों प्रकार पर प्रकाश डालते हुए कहे कि हजारों आसन मे चौरासी आसन प्रमुख है। सुर्य नमस्कार को पूर्णासन कहा गया। प्राणायाम के भी आठों प्रकार के बारे मे विस्तृत जानकारी दिये। सेवार्थ के सदस्यों के द्वारा स्वामी जी का अंग वस्त्र से सम्मानित कर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर योग पीठ के अनिमेष सिंह, मानवानंद भाई, प्रेम शंकर भारती जी, मनोरंजन सिंह जी सेवार्थ के अमित कुमार S I, पंकज कुमार भारती, डॉ अनंत विक्रम, रंजन मिश्रा, पुरुषोत्तम बिक्की, स्थानीय आर्यण सोनी, साजन प्रवीण नरेश साह, दिलीप कुमार स्वर्णकार, नरसिह शर्मा, प्रवीण भगत, बिनोद मंडल, मदन शर्मा अरविंद चौरसिया आदि उपस्थित थे

