नवगछिया : मोहन पोद्दार, पुलिस जिले के भवानीपुर चोक से एनएच 31 के बीच सड़क जर्जर हो चुकी है. इस पर उड़ती धूल दर्जनों बीमारियों को दावत दे रही हैं. लगभग 10 वर्षों से निर्माणाधीन सड़क पर यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं.
Total Downloads: 116
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 को जोड़ने वाले सडको में नवगछिया के सबसे व्यस्त सडको में से एक है जो नवगछिया बाजार को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है. लगभग 0.25 किलोमीटर से ज्यादा लंबा यह मार्ग नवगछिया के शहर के साथ नगरह, नवादा, विजयघाट और राजेंद्र कॉलोनी को जोड़ती हैं. वर्षा के दिनों में सड़क कि हालत इस कदर हो जाती है दुर्घनाओं को निमत्रण देती है कभी कभी धुल इस कदर उड़ता है कि सामने आ रही कोई वाहन नहीं दिखाई पड़ता है

जो कि मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र ही है. सड़क के जर्जर होने से सड़क पर धूल उड़ती रहती है. जिससे कई जानलेवा बीमारियों के होने का खतरा स्थानीय ग्रामीणों के बीच मंडराता रहता हैं. बता दे कि रस्ते में नवगछिया अनुमंडल का इकलौता महिला कॉलेज इसी सड़क पर स्थित है इसी सड़क से मकंदपुर, रंगरा, घरहरा, गोपालपुर और गोसाईगावं से छात्राए महिला कॉलेज में पढ़ने आती है


बताते चले कि इसी सड़क से नवगछिया बाजार में मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, नगरमंत्री और पता नहीं कितने नेताओ के पद है खैर बड़े बड़े अधिकारी भी इस सड़क से प्रवेश करते है वही इस मामले में कोई कुछ कहने को तैयार नही है.
