नवगछिया : शादी की नियत से अपहृत लड़की को ढोलबज्जा पुलिस ने मंगलवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 से बरामद कर लिया है. पुलिस ने मौके से आरोपी युवक ढोलबज्जा निवासी आमोद कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है.

युवती की बरामदगी व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद ढोलबज्जा पुलिस ने युवती से पूछताछ की. युवती ढोलबज्जा निवासी बाबूलाल रजक की पुत्री प्रियंका कुमारी ने पुलिस को बताया कि दोनों ने सोमवार की रात नवगछिया तेतरी दुर्गा मंदिर में शादी कर ली है. हम अपनी मर्जी से आमोद कुमार के साथ 18 नवंबर को घर से निकले थे.

मालूम हो कि युवती के पिता बाबूलाल रजक ने घटना के बाद ढोलबज्जा थाना में पुत्री को बहला फुसलाकर शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी ढोलबज्जा थाना में दर्ज कराई गई थी. जिसमे कुमोद कुमार सहित अन्य को नामजद किया गया था. ढोलबज्जा थानाध्यक्ष रामविचार सिंह ने बताया कि लड़की का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *