नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के तेतरी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय उत्तर पूरब टोला में विश्व बाल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. विश्व बाल दिवस के अवसर पर बाल दिवस के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर चर्चा की गई. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई.

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा पर हुई परिचर्चा

,, रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इस मौके पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रश्मि कुमारी, द्वितीय स्थान चंद्रावती कुमारी, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निखिल कुमार, द्वितीय स्थान रुचि कुमारी, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशु कुमार एवं द्वितीय स्थान सूरज कुमार एवं संगीत प्रतियोगिता में नंदनी कुमारी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर अनुप्रिया रही.

प्रतियोगिता में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू कुमार सिंह, संकुल समन्वयक अविनाश कुमार ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम के मौके पर शिक्षक अरुण प्रकाश मंडल सहित अन्य शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *