खरीक बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय शिवगंज टोला में कक्षा एक से पांच तक कुल 187 छात्र 15 फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा कच्चे बरामदे पर पढ़ने को विवश हैं। बरामदे का छत भी चदरे का है। बरामदा भी खैरपुर की सरपंच पुष्पा कुमारी के पति पप्पू यादव का है। जिसमें पिछले दस वर्षों से विद्यालय का संचालन हो रहा है। किंतु आजतक विभाग द्वारा इसे भवन तो दूर भूमि भी उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
Total Downloads: 115
और न ही इस निजी भवन परिसर में भी स्थानीय जनप्रतिनिधि व विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा आजतक और तो और एक चापाकल तक निर्माण कराया जा सका। लिहाजा छात्र को जब पानी भी प्यास लगती है तो बच्चों को घर जाना पड़ता है। शौचालय, खेल का मैदान समेत अन्य सुविधाओं का तो कहना ही क्या। किंतु इसे शिक्षा पाने की ललक कहें या मजबूरी बच्चे यहीं पढ़ रहे हैं।

इस विद्यालय को सरकार व विभाग द्वारा वर्ष 2008 में स्वीकृति दी गई थी। जिसके बाद यहां एचएम समेत कुल तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई। विद्यालय की यह स्थिति को किसी भी बच्चों के भविष्य के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है।और ना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उम्मीद करना सही है।

एचएम रिंकू कुमारी ने बताया कि विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने समेत अन्य समस्याओं को लेकर कई बार विभाग के पदाधिकारियों को पत्र लिख चुकी हूं। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है।
