नवगछिया  : नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह रामनगर बिंदटोली में पीपा पुल के पास कोसी नदी से एक महिला और एक बच्चे के शव को नवगछिया पुलिस ने बरामद किया है. शव पूरी तरह से सड़ गया है जिससे शव का शिनाख्त हो पाना भी मुश्किल है. पुलिस ने दोनों शवों को कोसी नदी से निकाल कर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. नवगछिया थाना के अनि कौशल सिंह और सअनि कामेश्वर सिंह पूरे मामले को देख रहे हैं.

– कोसी में एक दर्जन मानव शव होने की सूचना पर फैली थी सनसनी
– कोसी में अभी भी तैर रही हैं 20 से अधिक मवेशियों के शव
– ग्रामीण गोताखोर की मदद से निकाले गये दो शव
– ग्रामीणों की आशंका, जलकुंभी में फंसे हो सकते हैं और भी शव
– कोसी के यूटर्न में फंस कर रामनगर बिंदटोली पीपा पुल के पास आ जा रहे हैं शव

सुबह सुबह कोसी नदी में एक दर्जन मानव शव होने की अफवाह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस जब मौके पर पहुंची और ग्रामीण स्तर के गोताखोंरो को शवों को निकालने में लगाया गया तो देर शाम तक दो शवों की बरामदगी की गयी. जबकि कोसी नदी में पीपा पुल के समीप मरे हुए जानवरों के दो दर्जन से भी अधिक शव है. रामनगर बिंदटोली के ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक सप्ताह से वे लोग प्रशासनिक पदाधकारियों को कोसी नदी में मवेशियों और मावन शव होने की सूचना दे रहे हैं. लेकिन सुध नहीं ली गयी.

गुरूवार की सुबह हवा बहने पर पूरे बिंदटोली गांव में सरांध की बदबू आने लगी तो आस पास के कुछ नेताओं ने इसकी सूचना एक बार फिर प्रशासनिक पदाधिकारियों और पुलिस को दी. ग्रामीणों ने कहा कि सुबह उनलोगों ने कोसी नदी में कुल चार मानव शवों को देखा है. लेकिन पीपा पुल के पास कोसी की धारा यू टर्न की स्थिति में आ जाती है. ऐसी स्थिति में दो शव बह गये या फिर जलकुंभी में कहीं छिप गया. ग्रामीणों को आशंका है कि कोसी नदी में और भी ज्यादा शव हो सकते हैं. हालांकि पुलिस के कहने पर शवों की खोज कर रहे लोभिन चौधरी ने कहा कि उन्होंने अच्छी तरह से नदी में शवों को खोजा है फिर भी जलकुंभी में शवों के फंसे होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

एक सप्ताह से देखा जा रहा है महिला का शव

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से महिला, एक युवक और एक बच्चे का शव अलग अलग जगहों पर देखा जा रहा है. बरामद किया गया महिला के शव पूरी तरह से सड़ गया है. सर पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो गया है. महिला ब्लाउज और पेटीकॉट पहने हुई है. शव देखने से महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष होने की बात कही जा रही है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कहीं पर महिला की हत्या कर उसके शव को कोसी नदी में फेंक दिया गया होगा और शव बहकर रामनगर बिंदटोली आ गया होगा.

दूसरी तरफ बच्चे का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है. बच्चे ने जिन्स और शर्ट पहन रखा है लेकिन उसका चेहरा और शरीर के कई हिस्से कंकाल में तब्दील हो गये हैं. दोनों शव कम से कम 15 दिन या उससे भी अधिक पुराना लग रहा है. निश्चित रूप से दोनों शवों की पहचान उसके कपड़ों और शरीरिक बनावट के आधार पर ही संभव है. दोनों शवों की तस्वीरों को नवगछिया पुलिस ने सोसल मीडिया पर वायरल किया है तोदूसरी तरफ नवगछिया के आस पास के जिले और खास कर कोसी तटीय इलाके के थानों को वायरलेस भी किया गया है.

कहते हैं पदाधिकारी

नवगछिया थाना के अनि कौशल कुमार ने कहा कि कोसी नदी से दो शवों की ही बरामदगी की गयी है. जबकि कई मवेशियों का शव कोसी नदी में है. दोनों शव काफी पुराना है और किसी दूसरे जिले से बह कर बिंदटोली आया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *