नवगछिया : नवगछिया शहीद टोला निवासी प्रभु नारायण साह ने नवगछिया नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव के विरूद्ध केस उठाने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है. प्रभुनारायण साह का आरोप है कि आरोपी ने उससे एक सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिया है जिसका वह कभी भी गलत इतेमाल कर सकता है.
Total Downloads: 116
केस उठाने अन्यथा जान मारने की दी जा रही है धमकी
प्रभुनारायण ने कहा कि टीएन यादव हत्या के मामले में फरारी रहने के बावजूद भी खुलेआम घूमता है जिससे उसे या उसके परिवार को जान माल का खतरा है. प्रभुनारायण का कहना है कि उसके साथ टीएन यादव व अन्य ने करीब छः माह पहले रंगदारी नहीं देने पर मारपीट किया था.

इसी मामले में वह लगातार केस उठाने की धमकी दे रहा है. इधर नवगछिया पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है. मालूम हो कि टीएन यादव पिछले दिनों 24 अक्तूबर को हुए खरीक के अठानियां में रह रहे चापर निवासी नंदकिशोर मंडल हत्याकांड में नामजद आरोपी है.

