नवगछिया : इश्क में नाकामयाब आशिक ने फिरौती के लिए खरीक से अपनी प्रेमिका के भाई को ही अगवा कर लिया। हालांकि, दो दिन जब उसने अगवा बालक को अपने घर लाया तो कानों कान आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने मिलकर उसे पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अपहृत बालक को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना फुलौत की है।

बालक के उसके परिजन भी गुरुवार को खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी घरारी से फुलौत अोपी पर आए। फुलौत ओपी अध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि परिजनों ने खरीक थाने में बालक के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। खरीक थाने से पुलिस के आने पर दोनों आरोपी और बरामद लड़का को हवाले कर दिया जाएगा। आरोपी रिश्ते में बालक का फुफेरा जीजा लगता है।

आरोपी युवक लवकुश कुमार यादव ने बताया कि उसकी शादी सात माह पूर्व जीवो यादव की पुत्री से हुई थी। कुछ दिन बाद उसका प्रेम-संबंध फुफेरे ससुर ललन यादव की पुत्री से हो गया। दुर्गा पूजा मेला से शादी करने की नीयत से भाग गए, लेकिन पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद से ललन यादव उसे मरवा देने की धमकी दे रहा था। इसी आक्रोश में उसके बेटे को अगवा कर लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *