खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौक के समीप सोमवार की सुबह हिंदुस्तान लीवर कंपनी का माल सर्फ साबुन तेल आदि सामानों से लदे ट्रक का भारी मात्रा में सामान चोरों ने उड़ा लिया है. पुलिस का कहना है जब घटना हुई उस वक्त चालक खलासी सो रहे थे लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है चोरों ने चालक और खलासी को नशीला पदार्थ खिला कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बहरहाल त्रिपाल से पैक किये गए ट्रक का त्रिपाल काट कर चोरों ने 250 कार्टून समान उड़ा लिया है.

इस संदर्भ में ट्रक चालक के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. ट्रक चालक बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवारा चिरैया निवासी के बताया जा रहा है कि अपराधियों ने की पेटियों को लादकर हाजीपुर से पूर्णिया जा रहे ट्रक का पिछले हिस्से का त्रिपाल काटकर ट्रक में रखें 250 पेटी को अपराधियों ने उतार लिया. बताया जा रहा है कि ट्रक का खलासी और ड्राइवर सोमवार की सुबह ट्रक को खरीक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौक के समीप ट्रक पर आराम कर रहा था. उसी समय ताक लगाएं अपराधियों ने ट्रक के पिछले हिस्से की त्रिपाल को काटकर तकरीबन 250 कार्टून सर्फ साबुन तेल आदि सामान की पेटियों को गायब कर दिया.

इसकी भनक ट्रक में सोए बेगूसराय बछवाड़ा के चिरैया निवासी चालक बिजेंद्र राय और खलासी भागलपुर उर्दू चौक निवासी मोहम्मद रहमान अली को सामान चोरी की भनक तक नहीं लग सकी. लगता है कि अज्ञात चोरों ने खलासी और चालक को अपने कब्जे में करने के लिए कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोशी की हालत में ला दिया और उसके बाद सभी अपराधियों ने मिलकर ट्रक की पेटियों की लूट की घटना को अंजाम दिया. ट्रक खलासी भागलपुर उर्दू बाजार निवासी मोहम्मद रहमान ने बताया कि हम लोगों को पता ही नहीं नहीं चल सका ट्रक पर लेटे हुए थे.

सोए ही रह गए.सभी अपराधियों ने ट्रक का कार्टून काटकर तकरीबन 250 पेटी साबुन तेल सर्फ की लूट कर ली.होश आने पर ट्रक चालक और खलासी ने देखा कि उसके सामान की लूट हो गयी. इस संदर्भ में खरीक थाना में ट्रक चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है चालक और खलासी ने पुलिस से लूटे गए सामानों की बरामदगी की गुहार लगाई है. खरीक के थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि मामले में चोरी की प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *