File Photo

नवगछिया  : राजद नेता बाहुबली विनोद यादव हत्याकांड के अभियुक्त कुख्यात कुमोदी यादव को शनिवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया.

कुमोद यादव को बक्सर जेल से पेशी के लिए लाने के बाद नवगछिया व्यवहार न्यायालय स्थित कोर्ट न्यायालय के बदले नवगछिया टाउन थाना की हाजत में रखा गया था. नवगछिया टाउन थाना की हाजत से उसे नवगछिया व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया.

कोर्ट में पेशी के बाद कुमोदी यादव को पुनः बक्सर जेल भेज दिया गया. नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि कुमोद यादव को सुरक्षा के मद्देनजर नवगछिया टाउन थाना की हाजत में रखा गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *