बीते 48 घंटों में शहर में ठंड बढ़ी है। दो दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस कमी आई है। अगले दो दिनाें में तापमान और गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। यह कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर है। मंगलवार को करीब 2.9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने ठंड को अचानक बढ़ा दिया। नेपाल से आ रही नमी ने सूरज की किरणों को जमीन पर नहीं आने दिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शहर में बदली छाने की आशंका जताई है। न्यूनतम पारा मंगलवार को 10 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

2.9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा

पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से सूबे में ठंड अचानक ही बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बर्फबारी लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से यूपी के रास्ते ठंड भागलपुर तक पहुंच रही है। पछुआ हवा की रफ्तार भी औसतन 0.6 किलोमीटर की रफ्तार से तीन दिनों में बढ़ी है। बीएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉॅ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से भागलपुर सहित पूरे बिहार में भी ठंड बढ़ी है। अागे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

क्या है पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में ठंड के मौसम में आने वाले ऐसे तूफान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तटों में मेडिटेरियन सी, अटलांटिक ओशन और कुछ हद तक कैस्पियन सी से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर गिरा देता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *