नवगछिया: आर्दश स्टेशन नवगछिया जिसे बी ग्रेड की श्रेणी में रखा गया है। इस स्टेशन पर सुविधा नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनो का ठहराव होने के बाद भी स्टेशन अपनी बदहाली पर रो रहा है। प्लेटफार्म पर शेड की व्यवस्था नहीं होने पर यात्री गर्मी, बरसात में भीग कर किसी तरह गाड़ी पकड़ते है।
Total Downloads: 192
प्लेटफार्म संख्या एक की ओर से टिकट कटाने या फिर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के वाहनों को स्टेशन पर लगाने की इजाजत नहीं है। जो यात्री स्टेशन पर गाड़ी लगाते है तो इसकी जवाब देखी वह खुद ही लेंगे। यह कहना नवगछिया रेल प्रशासन का है।

स्टेशन के बाहर पोस्टर लगा कर वाहनों को स्टेशन परिसर से दूर लगाने की हिदायत दी गई है। जब यात्री इसको अनदेखा करने लगे तो जीआरपी का जवान तैनात कर वाहनों को स्टेशन से भगाने का काम करने लगे। जीआरपी व आरपीएफ का साफ कहना है की गाडिय़ां स्टेशन परिसर से चोरी हो जाती है इस लिये गाड़ी ले कर स्टेशन ना आये।

