पटना | आंध्र प्रदेश सरकार ने बंगाल की खाड़ी से आने वाले फेथई चक्रवाती तूफान के चलते रविवार को राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि फेथई तूफान की गति इस वक्त 45-55 किमी प्रति घंटा है, जो कुछ समय बाद 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इस तूफान के कारण आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में अगले दो दिन में बारिश भी हो सकती है। फेथई का असर पटना, भागलपुर में भी पड़ेगा। यहां 18 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार हैं। चक्रवात सोमवार को आंध्र प्रदेश के ओंगोल और काकीनाडा के बीच तट से टकरा सकता है।

पूर्वी गोदावरी में खतरे के मद्देनजर आठ तटवर्ती मंडलों में सभी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा भी कर दी गई है। चक्रवात के कारण पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *