नवगछिया  : नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत के जपतैली गांव में केंद्र सरकार की योजना से बने साठ लाख की लागत से पेय शुद्ध पेय जलापूर्ति योजना के लिए लगाया गया संयंत्र बिजली के बिना पांच माह से हाथी का दांत साबित हुआ है. जपतैली गांव के सात सौ लोगों को शुद्ध पेयजल का कनैक्शन भी दे दिया गया है लेकिन संयंत्र लगने के पांच माह बाद भी लोग सूखे नल को सिर्फ निहारते ही नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि जपतैली में जब इस योजना पर पीएचईडी विभाग ने काम शुरू किया था तो यह धरातल पर उतरने वाली बिहार की पहली योजना थी. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण पहली योजना फिसिड्डी साबित हुई है.

– साठ लाख की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे ग्रामीण
– करीब पांच माह से बिजली के आभाव में जगतपुर के जपतैली गांव में ठप है पेयजलापूर्ति योजना
– पदाधिकारी कर रहे आज कल, जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे हैं ध्यान

ग्रामीणों व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मुरारी मंडल ने कहा कि उन्होंने कई बार पेय जलापूर्ति शुरू करवाने के लिए पदाधिकारियों से संपर्क किया लेकिन निराशा ही हाथ लगी है. जानकारी मिलीहै कि पेयजलापूर्ति संयंत्र तक बिजली दी गयी है लेकिन वोल्टेज नहीं मिलने के कारण यहां का मोटर कभी भी चल ही नहीं पाया. संवेदक पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने अपना काम पूरा कर लिया है. अब बिजली की व्यवस्था करना बिजली विभाग और पीएचईडी विभाग का काम है.

कहते हैं पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता

पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीव कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर से सारे कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं. बिजली की व्यवस्था बिजली विभाग को करना है. कई बार विभाग का ध्यान इस को आकृष्ट किया लेकिन बिजली की व्यवस्था नहीं की गयी. कुछ दिन पहले बिजली विभाग के स्तर से कहा कि मोटर खराब है. मोटर चेक करने के लिए जपतैली के मोटर को गरैया भेजा तोवहां चलने लगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उन्होंने इस समस्या को वरीय पदाधिकारियों के समक्ष भी उठाया है.

कहते हैं बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता

बिजली विभाग नवगछिया के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन ने कहा कि संभवत: मोटर में ही खराबी है. इसलिए बिजली देने के बाद भी मोटर नहीं चल पा रहा है. गरैया मोटर नहीं वरन स्टाटर चेक कराया गया था. विभागीय स्तर से इस समस्या के सामाधान के लिए प्रयास किया जायेगा. 10 दिनों के अंदर वैकल्पिक रूप से पेजजल आपूर्ति संयंत्र के लिए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *