गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गाँव में कूडा जमा करने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए तथा दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण पीएचसी गोपालपुर से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल भेज दिया गया.
Total Downloads: 176
मिली जानकारी के अनुसार अभिया बाजार निवासी अनुज साह व विनोद भगत के बीच कूडा जमा करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया तथा दोनों ओर से हुई माीरपीट में दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पीएचसी गोपालपुर में किया गया

एक पक्ष के विनोद भगत के पुत्र अशोक भगत व दूसरे पक्ष के अनुज साह की माँ को बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. दोनों पक्ष के लोगों ने नामजद प्राथमिकि दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है. थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जाँच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

