प्रयागराज में होने वाले कुंभ को लेकर पहली बार रेलवे सहरसा से प्रयागराज के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन चलायेगी। रेलवे ने यह घोषणा की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 193
समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार के अनुसार 05595 कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन सहरसा से जनवरी महीने के 14, 20, फरवरी में 3, 9, 18 और मार्च में 3 तारीख को प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए एक बजे दोपहर में खुलेगी।

वहीं 05596 नंबर की स्पेशन ट्रेन इलाहाबाद से जनवरी महीने के 15, 21, फरवरी महीने के 4, 10, 19 व मार्च महीने के 4 तारीख को सहरसा के लिए 2 बजे दोपहर में खुलेगी। इस ट्रेन में 24 अनारक्षित व दो एसएलआर बोगी होगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

