नवगछिया के गोपालपुर, खरीक एवं कदवा सहायक थाना क्षेत्र में पिछले चार दिनों में चार लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद अपराधियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन अब तक किसी भी मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवगछिया तीन टंगा 14 नंबर सड़क पर अपराधियों ने निजी कंपनी में कार्यरत सहितपुर गांव निवासी गौतम कुमार के साथ लतरा गांव के पास नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया था। वहीं 24 दिसंबर को कदवा सहायक थाना क्षेत्र के फोर लेन मुख्य सड़क पर 4.30 बजे दिन में मोबाइल कंपनी में कार्यरत पंकज कुमार सिंह 51 हजार रुपये नकद सहित 3 मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिए थे।

लूटपाट को लेकर के कदवा पुलिस द्वारा एक हजार नकद रुपये, दो मोबाइल फोन बरामद करने की बात कही है। इस मामले में पंकज कुमार के आवेदन पर कदवा ओपी में मामला दर्ज कराया गया था। वहीं मंगलवार 25 दिसंबर को गोपालपुर एवं खरीक थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर अपराधियों ने दो नॉन बैंकिंग कंपनियों के फील्ड ऑफिसर्स से दो लाख 32 हजार रुपये नकद लूट लिए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *