बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर चौक पर शनिवार की शाम तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने मुर्गा व्यवसायी पर दो राउंड गोली चलाकर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न कर दिया। व्यवसायी मो. निजाम ने जमालदीपुर के कारे यादव, पवन यादव एवं लत्तीपुर के मलिक मंडल पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।
Total Downloads: 172
व्यवसायी की इतनी भर गलती थी कि उन्होंने दुकान पर आए अपराधियों को उधार में मुर्गा नहीं दिया। व्यवसायी तो बाल-बाल बच गये। लेकिन ठेला पर चप्पल बेचने वाले 15 वर्षीय किशोर सोनू कुमार के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। पुलिस घायल को लेकर बिहपुर पीएचसी गई । डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। घायल किशोर झंडापुर के वार्ड संख्या 9 का रहने वाला है।


