नवगछिया -परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के 14 नंबर सड़क के किनारे स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया. चोरों द्वारा एटीएम से पैसे निकालने को लेकर एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया गया. लेकिन चोर एटीएम मशीन को तोड़ने में विफल रहे.
Total Downloads: 172
चोरों द्वारा एटीएम मशीन को तोड़ने के क्रम में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त पाया तो इसकी सूचना परबत्ता पुलिस को दी. सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की. परबत्ता थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुंदर कामत ने बताया कि एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया गया है.

चोरों द्वारा एटीएम को क्षतिग्रस्त किया गया है. लेकिन एटीएम से पैसे की निकासी करने में चोर विफल रहे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मालूम हो कि इससे पूर्व भी जमुनिया एटीएम में अज्ञात चोरों द्वारा एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जा चुका है. उसबार भी चोर एटीएम से पैसे निकासी करने में विफल रहे थे.

