नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार हड़ियापट्टी में चोरी की योजना बना रहे दो चोरों को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि चोरी की योजना बनाने के दौरान मौजूद तीन अन्य चोर मौके से फरार हो गया. गिरफ्तार चोरों में नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एवं नयाटोला निवासी शामिल है.
Total Downloads: 172
,, नवगछिया के हड़ियापट्टी में चोरी के की योजना बना रहे थे चोर
,, गिरफ्तार दोनो चोर के पास से लोहा काटने वाला आरी, पिल्स, खंती व चाभी किया बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार हुए दोनों चोर के पास से लोहा काटने वाला एक आरी, एक पिलास , खंती एवं चाबी भी बरामद किया है. नवगछिया थाना के सअनि महताब खान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया बाजार के हड़ियापट्टी में कुछ युवक चोरी की योजना बना रहे है. सूचना मिलने पर सूचना का सत्यापन करने पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि हड़ियापट्टी में पांच युवक एक साथ हैं.

पुलिस को देख कर पांचो युवक भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर चंदन कुमार एवं बंटी कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि उनके पास चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया जाने वाला आरी, पिलास, खंती व चाभी बरामद किया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात दोनों ने स्वीकार की.

पुलिस ने चंदन के निशानदेही पर चंदन के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर से चोरी किया गया 10 पैकेट सिगरेट, दो पैकेट गुटका एवं 600 रुपया भी बरामद किया है. मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार हुए दोनों चोरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि चंदन कुमार पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है.

