नवगछिया :नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर नवगछिया एनएच 31 के किनारे एक बासा से 25 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी सुभाष यादव को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है.
Total Downloads: 385
नवगछिया थाना के सअनि महताब खां ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि नवगछिया बास स्टैंड से आगे एनएच 31 के किनारे शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान एनएच 31 के किनारे स्थित बासा से 180 एमएल का 25 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. मौके पर पुलिस ने सुभाष यादव को गिरफ्तार भी किया. मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सुभाष यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

