नवगछिया : नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार शनिवार को इस्माइलपुर प्रखंड तीन जनवितरण प्रणाली दुकान में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तीनों दुकानों में अनियमितता पाई गई. एसडीओ ने सर्वप्रथम इस्माइलपुर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मुकेश कुमार दास के दुकान में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मुकेश दास के गोदाम में स्टॉक के अनुसार 26 किलो चावल कम पाया गया.

एसडीओ ने तीन पीडीएस की छापेमारी, किसी के गोदाम में खाद्यान कम तो किसी ने नही दिखाई पंजी

,, एक दुकानदार ने खाद्यान रहते एक सौ लाभुकों को नही दिया खाद्यान

,, एसडीओ ने अनियमितता को लेकर पूछा स्पष्टीकरण, कहा दुकानदार की अनुज्ञप्ति रद्द करने की होगी कार्रवाई

जांच के इस दौरान मौजूद लाभुकों द्वारा बताया गया कि दुकानदार अधिक मूल्य खाद्यान्न की आपूर्ति करते हैं. इसके बाद एसडीओ नें जन वितरण प्रणाली दुकानदार कैलाश मंडल की दुकान जांच की. जांच के क्रम में पाया गया कि करीब एक सौ लाभुकों को दिसंबर माह का खाद्यान्न आपूर्ति नहीं किया गया. गोदाम जांच के दौरान गोदाम में खाद्यान्न उपलब्ध पाया गया.

लाभुकों द्वारा बताया गया कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा अधिक मूल्य लेकर कम मात्रा में खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है. इसके बाद जन वितरण प्रणाली के दुकानदार दीनबंधु जयसवाल के दुकान में भी छापेमारी की गई. जांच के क्रम में दुकानदार द्वारा आवंटन एवं वितरण पंजी नहीं दिखाया गया. इसके बाद गोदाम में पांच क्विंटल खाद्यान शेष पाया गया.

जबकि दुकानदार द्वारा लाभुकों को आवंटन घटने की बात कह कर खाद्यान की आपूर्ति नहीं की गई है. एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि अनियमितता को देखते हुए जन वितरण प्रणाली दुकानदार मुकेश दास, कैलाश मंडल एवं दीनबंधु जयसवाल से स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण प्राप्ति के बाद दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *