सजौर के एक गांव में ममेरी बहन द्वारा शादी से इनकार करने पर एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है। भय से ममेरी बहन ने भी भाई की जेब से जहर निकाला और खा लिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती का हालत गंभीर है। युवक के पिता ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे।

लेकिन लड़की के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था। परिजनों ने लड़की की शादी भी कहीं अन्यत्र तय कर दी थी। उधर, लड़की का कहना है कि जब उसके फुफेरे भाई ने जहर खा लिया तो उसके घरवाले मुझे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। इस कारण मैंने भी उसकी जेब से जहर निकाला और खा लिया। उसे कोई प्यार नहीं था। क्योंकि वह रिश्ते में भाई था। उसे कई बार मना किया तो मेरी शादी किसी दूसरे लड़के से तय हो गई है। अगर उसकी हरकतों की जानकारी लड़केवालों को हो जाएगी तो शादी भी टूट जाएगी। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उसकी एक ही रट थी कि वह मुझसे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। जबकि ऐसा कोई रिश्ता ही नहीं था। उसका प्यार बिल्कुल एकतरफा था।

भाई-बहन की बात पुलिस से छिपा ली

मृतक के पिता ने बरारी पुलिस को दिये बयान में दाेनों के भाई-बहन होने की बात को छिपा लिया। जबकि लड़की का कहना है कि लड़का उसकी चचेरी फुआ का बेटा था।

युवक ने खायी चार गोली, युवती ने एक

मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे ने एक साथ जहरीली दवा की चार गोलियां खा ली और उल्टी करने लगा। जबकि युवती ने एक गोली खाई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....